Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

7 नव निर्माण कक्षों के शिलान्यास पट्टिका का किया अनावरण

हरियाणा/पूंडरी : शुक्रवार को विधायक ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक  विद्यालय, फतेहपुर (2257) के नव निर्माण कक्षों के शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। खंड शिक्षा अधिकारी नरसी राम, विद्यालय इन्चार्ज भूपेन्द्र,  मुख्य शिक्षक राजेश सिंहमार, सरपंच सोहनलाल वर्मा, SMC सदस्य सुरेन्द्र पाल गर्ग, विद्यालय प्रवक्ता वेद प्रकाश शर्मा, जयपाल, नीरू, कौशल्या, सुरेश व अन्य सभी स्टाफ सदस्यों ने फूल मालाओं एवं पुष्प गुच्छ देकर विधायक सतपाल जाम्बा का स्वागत किया। 
इस अवसर पर विधायक ने छात्रों को संबोधित करते हुए सामान्य ज्ञान एवं खेलों में रुचि बढाने हेतु प्रेरित किया। क्योंकि आज के युवा देश के भविष्य हैं। नशे , मोबाइल व अन्य बुराइयों से दूर रहकर पढ़ाई में मन लगाकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने की प्रेरणा देते हुए भारत को विकसित राष्ट्र की कल्पना और सपना दिखाकर निरन्तर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी नरसी राम ने आज के कार्यक्रम की सफलता हेतु उपस्थित गणमान्य जन एवं विधायक का धन्यवाद किया।